क्राइमबिहार

हरनाही गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक मारपीट, दो दर्जन लोग घायल

औरंगाबाद(प्रमोद कुमार सिंह) : सदर प्रखंड के फेसर थाना क्षेत्र के हरनाही गांव में सोमवार की सुबह 11 बजे जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला बोल दिया। इस दौरान चले लाठी गड़ासें में दूसरे पक्ष के 15 लोग घायल हो गए। हिंसक झड़प की जानकारी मिलते ही फेसर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तबतक हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया जहां सबों का इलाज चल रहा है।

Advertisements
Ad 1

इलाज कराने पहुंचे लोगों ने बताया कि गांव के कमलेश यादव के साथ 4 डिसमिल जमीन के शिवाने को लेकर विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में था । लेकिन इसी बीच आज बबन यादव, सत्येंद्र यादव, खिलावन यादव, कैलाश यादव, कमलेश यादव सहित 40 लोग घर में घुस गए और अचानक हमला बोल दिया जिसमें 6 महिला समेत 15 लोग घायल हो गए घायलों में विजेंद्र यादव और उनके परिवार के सदस्य शामिल है

Related posts

तख्त पटना साहिब कमेटी के उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह ने लंगर का जायजा लिया

‘सेकंड चांस’ कार्यक्रम का अनुश्रवण, बालिका शिक्षा को लेकर अभिभावकों को किया गया जागरूक

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में लग गई टॉपर्स की झड़ी

error: