बिहार

दानापुर मंडल के नए रेलवे प्रबंधक विनोद कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया

दानापुर, (अजीत यादव). पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (डी आर एम) के रूप में विनोद कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने जयंत कुमार चौधरी से यह जिम्मेदारी संभाली. विनोद कुमार अनुभवी और प्रतिबद्ध रेल अधिकारी माने जाते हैं, और उनसे मंडल के कार्यों में नई गति एवं कुशल प्रबंधन की अपेक्षा की जा रही है. कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने मंडल कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और रेल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही.

जयंत कुमार चौधरी का कार्यकाल दानापुर मंडल में उल्लेखनीय रहा और उन्होंने रेल बुनियादी ढांचे और संचालन में कई सकारात्मक बदलाव किए.

नए डी आर एम के रूप में विनोद कुमार की नियुक्ति से रेलवे मंडल में नई कार्यशैली और विकास की उम्मीद जताई जा रही है. मैं डीआरएम को शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व मध्य रेल मजदूर यूनियन कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष जफर हसन, संस्कृत एक संस्था सूत्रधार के महासचिव नवाब आलम वरिष्ठ पत्रकार सुधीर मधुकर संजय पांडे संदीप सोनी सहित अन्य शामिल है.

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: