बिहार

नाबालिग बच्ची की डूबने से मौत, विधायक गोपाल रविदास ने जताया शोक, मुआवजे की मांग

फुलवारीशरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत अबगिला गांव में बुधवार को मवेशी चराने गई एक 12 वर्षीय बच्ची की पुनपुन आहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. मृत बच्ची की पहचान शिवानी कुमारी, पिता छोटक दास, निवासी अबगिला, प्रखंड पुनपुन के रूप में की गई है.

घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची घर से मवेशी चराने निकली थी, तभी गांव के बधार स्थित एक आहर में अचानक पैर फिसलने से डूब गई. काफी देर बाद जब ग्रामीणों ने खोजबीन की, तो उसका शव पानी से बाहर निकाला गया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक गोपाल रविदास ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए पटना जिला प्रशासन से तत्काल आपदा प्रबंधन मद से मुआवजा दिलाने की मांग की है.

विधायक रविदास ने इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी और पुनपुन अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने की अपील की है.

रिपोर्ट लिखे जाने तक मृतका का शव गांव में ही पड़ा हुआ था और परिजन प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे थे.इस संबंध में गौरीचक थाना अध्यक्ष से संपर्क नहीं हो पाया.

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

error: