ताजा खबरेंबिहार

विनय कुमार शर्मा संभालेंगे जमुई सिविल सर्जन की कमान

जमुई(मो० अंजुम आलम): मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार शर्मा जमुई के नए सिविल सर्जन की कमान संभालेंगे। सरकार के संयुक्त सचिव अनिल कुमार के ज्ञापांक 1443 के द्वारा दिए गए जानकारी में डॉ. विनय के अलावे मुंगेर जिले के अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खुश्तर आजमी को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सदर अस्पताल भागलपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि इसे लेकर मुझे भी जानकारी दिया गया है, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि मुझे किस पद पर कहां भेजा गया है।

Related posts

मरीन ड्राइव पर धू-धू कर जली कार, देखते ही देखते जलकर हुई राख

सड़क-नाली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो दिन में समाधान नहीं तो सड़क जाम

पटनासिटी : मेनहोल से निकलीं करीब 100 ईंटें, लोग देख हुए हैरान

error: