बिहार

एम्स पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत, कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

फुलवारीशरीफ, अजित। 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक पूरे देश में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एम्स पटना में सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता, ईमानदारी और नैतिक आचरण को प्रोत्साहित करना था।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक, उप निदेशक (प्रशासन), अधिष्ठाता (शैक्षणिक), संकाय सदस्य, अधिकारी, रेज़िडेंट डॉक्टर, इंटर्न तथा छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से सत्यनिष्ठा की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे उच्चतम स्तर की ईमानदारी बनाए रखेंगे तथा भ्रष्टाचार-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देंगे। यह आयोजन एम्स पटना के उस सतत प्रयास का हिस्सा है जिसके माध्यम से संस्थान अपने सभी सदस्यों में जवाबदेही और नैतिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है।

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

error: