बिहार

दीघा घाट से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान : अल्ट्राटेक सीमेंट और मीडिया मर्चेंट की सराहनीय पहल

फुलवारीशरीफ, अजित। चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद बुधवार की सुबह राजधानी पटना के दीघा घाट से घाटों पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई. सोमवार रात और मंगलवार तड़के लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रत पूर्ण किया था. हर साल की तरह इस बार भी पूजा के बाद घाटों पर छोड़ी गई सामग्री से गंदगी फैलने की संभावना को देखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट और मीडिया मर्चेंट ने मिलकर सफाई का जिम्मा उठाया।

बुधवार सुबह सैकड़ों युवाओं की टीम दीघा घाट पर पहुंची और पूजा सामग्री, केले के पत्ते, दीपक तथा अन्य अवशेषों को एकत्रित कर घाट की सफाई शुरू की. मीडिया मर्चेंट के प्रतिनिधि ज्ञान रंजन ने बताया कि टीमों को पहले से सतर्क रखा गया था ताकि पर्व के अगले ही दिन सफाई कार्य आरंभ किया जा सके।

ज्ञान रंजन ने कहा कि मीडिया मर्चेंट समय-समय पर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता है. इस बार देश के नंबर-1 सीमेंट ब्रांड अल्ट्राटेक सीमेंट के सौ से अधिक सहयोगियों के साथ मिलकर दीघा घाट की सफाई की गई. उन्होंने कहा कि नदियों और घाटों की स्वच्छता हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है. सभी लोगों से अपील है कि धार्मिक आयोजनों के बाद कचरा गंगा में न डालें, बल्कि निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें।

उन्होंने कहा कि छठ घाटों की सफाई केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है. स्वच्छता ही श्रद्धा का सबसे बड़ा रूप है और बिहारवासियों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

Related posts

3 सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘नारी शक्ति’ का महाघोष, मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश

SIR के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कल राजभवन मार्च करेगा आइसा बिहार

सड़क समेत आमजन से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान : डी एम

error: