बिहार

चुनावी जनसंपर्क में उमड़ा जन सैलाब : विधायक गोपाल रविदास

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फुलवारी शरीफ प्रखंड के परसा स्टेशन से चाणक्या कॉलोनी, नत्थूपुर टोला, सिरापर, खपरैलचक, रहीमपुर, परसा बाजार, झाइचक, छतना, पिपरा आदि इलाकों में विधायक गोपाल रविदास ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान परसा पंचायत की जनता ने विधायक गोपाल रविदास को जीत की गारंटी दी और कहा कि आगामी चुनाव में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है.
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की जनता का उत्साह देखने लायक था।

जगह-जगह लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और विधायक को भरपूर आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क अभियान में महागठबंधन के नेता राजद से दिलीप यादव, सुरेंद्र यादव, शुभम यादव, परसा के मुखिया सुजीत कुमार, लाल बाबू यादव, फुलवारी शरीफ प्रखंड अध्यक्ष श्रवण यादव, माले की मीना जी झारखंड, साधु शरण सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। यह जनसंपर्क यात्रा पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल लेकर आई, जिसमें स्थानीय नागरिकों की भारी भागीदारी रही।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: