बिहार

कोरोना से बचने का एक मात्र सुरक्षा कवच है टीका

IMG 20210620 WA0062

अररिया(रंजीत ठाकुर): कोरोना काल चल रहा हैअभी टला नही है टीका करण ही इससे बचने का एक मात्र सुरक्षा कवच है। वेक्सिनेशन से कोई नुकसान नही है यह बातें अभाविप के जिला संयोजक आकाश श्रीवास्तव व कॉलेज अध्यक्ष शिवम साह के अगुवाई में परिषद कार्यकर्ताओं की अलग अलग टोली ने ढोलबज्जा, महेशमूड़ी, कटहरा, सिरसिया आदि गाँव मे जाकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान में लोगों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु अपील करते हुए कही।इस।मौके पर परिषद कार्यकर्ताओं की टोली ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना का टीका वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सुरक्षित और बचाव के लिए कारगर है. इसलिए बिना भ्रम भय और अफवाह के टिका सुरक्षित है लगाने हेतु अपने नजदीक के टिका केंद्र पर जाकर स्वयं टिका लगाये और आसपास के लोगों को इस अनमोल मानव जीवन की रक्षा के लिये सुरक्षा कवच लेने के लिए प्रेरित करें। इस मौके अभाविप कार्यकर्ता प्रिंस कश्यप, हेमंत कुमार, विजय कुमार, विकाश कुमार, निखिल कुमार सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!