झारखण्ड

टक्कर मारते हुए घर में घुसी अनियंत्रित कार

धनबाद: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर सड़क पर चलते हुए कार अनियंत्रित हुई. वही खड़े ऑटो में टक्कर मारते हुए यमुनेश्वर प्रसाद के घर में जा घुसी। घटना में घर के सदस्य बाल- बाल बचे। घटना में ऑटो एवं घर में खड़ी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन संख्या जेएच 10 सीबी 6827 सड़क पर चलते-चलते अचानक कार अनियंत्रित हो गई और ऑटो को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसी। कार चालक नशे में धुत था।घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जोरापोखर थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए कार चालक भाग गया। वहीं पुलिस कार मालिक का पता लगाने में जुटी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: