क्राइमबिहार

अज्ञात अपराधियों ने रात के अंधेरे में एक व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या!

गया : शहर के काजी मुहल्ला सोनार टोली के समीप शनिवार की रात मुख्य मार्ग पर अज्ञात अपराधियों ने रात के अंधेरे में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान गया शहर के वजीर अली रोड के रहने वाला 45 वर्षीय मोहम्मद तैयब के रूप में किया गया है.

पिछले एक साल से शेरघाटी शहर के गोलाबाजार सुमाली मोहल्ला स्थित रूबी बाजार के कपड़ा दुकान में काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार तैयब अपने ससुराल में किराए के एक घर मे अपने परिवार के साथ रहता था। यह हादसा तब हुआ जब वह अपने काम से पैदल घर लौट रहा था घर से कुछ दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली उसके सीने में लगी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर हमलोग अपने घर से बाहर निकल कर देखा की एक व्यक्ति खून से लतफत होकर जमीन पर गिरा हुआ है। आनन फानन में उठाकर उनके परिजनों ने शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में लाया। चिकित्सक साकेत कुमार ने बताया कि वाहन में ही देखने से स्पष्ट हो गया की गोली की घटना का शिकार व्यक्ति की मौत हो चुकी है। स्वजनों ने अपनी संतुष्टि के लिए जीवन रेखा प्राइवेट अस्पताल लाया।वहां इलाज सुरु होने से पहले ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गोली से घायल व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिसकी पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद तैयब के रूप में किया गया है मृत व्यक्ति वास्तविक निवासी गया स्थित वजीर अली रोड के रहने वाला है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सबूत तलास करने में जुटी हुई है।

Related posts

एम्स पटना में अत्याधुनिक स्किल लैब व सेमिनार रूम का उद्घाटन, कैंसर उपचार और सर्जिकल प्रशिक्षण को मिलेगी नई दिशा

24 घंटे में चेन स्नैचिंग का खुलासा, पढ़ाई के बहाने पटना में रह रहे दो नाबालिग दबोचे गए

दो दिनों से लापता युवक का शव पुनपुन नदी से मिला, परिजनों की चीख-पुकार से गूंज उठा मुकीमपुर गांव

error: