बिहार

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) एस-ड्राइव अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार लोगों में सुजीत कुमार, ओमकार प्रसाद, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, चंदन चौधरी, रामदुलार, सुनील रविदास, संजय कुमार, गोपाल प्रसाद और बजरंगी मिस्त्री शामिल हैं। इसके अलावा शैलेंद्र कुमार, मो. शहबाज, मो. तैयब और मो. आफताब, गणेश कुमार, पिंटू शर्मा, रंजीत कुमार, प्रेम कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में प्रदीप पासवान, संतोष कुमार, रतन कुमार, पप्पू यादव, सुधीर कुमार और अनिल यादव को भी गिरफ्तार किया गया। चौक थाना पुलिस के अनुसार, S-Drive अभियान के दौरान शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस की कार्रवाई, स्मैक और बाइक के साथ युवक गिरफ्तार!

पटना यातायात पुलिस का ‘लाइन डे’ आयोजित, पुलिसकर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा

लोक आस्था के महापर्व छठ की नहाय-खाय के साथ शुरुआत, चार दिनों तक सूर्योपासना में लीन रहेंगे श्रद्धालु