पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) साहिब सांसद एवम् पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद आज अपने संसदीय क्षेत्र के जल्ला मंडल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य बाढ़ जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, परिमल कुमार राय मुखिया मरची पंचायत,महामंत्री गजेंद्र सिंह, पुटटू यादव, कुंवर विजय पासवान, संजीव यादव , मनीष यादव अध्यक्ष जल्ला मंडल, मंच संचालन सुनील यादव,अमरजीत यादव ,रविशंकर सिंह दिलीप सिंह मुन्ना ,सिंह रिंकू सिंह सहित फतुहा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी का व्यापक आंदोलन बनाया। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सांसद श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान सेवा को उत्सव और जनभागीदारी को संकल्प बनाने का अवसर है। स्वच्छता अभियान इसी सेवा भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
