क्राइमताजा खबरेंबिहार

कार सवार युवक के ऊपर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचा कार सवार युवक

बिहटा, आनंद मोहन। बिहटा थाना क्षेत्र के मीठापुर नहर रोड में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने कार सवार के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। अपराधियों ने कार के पिछले वाले गेट पर गोली बारी की जिसमे शीशे को पार करती हुई बाहर निकल गई।जबकि दूसरी गोली दूसरे गेट पर मार दी जिसमें छेद हो गई।हालांकि फायरिंग की घटना में कार सवार युवक किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाते हुए पुलिस को सूचना दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मामलों पर जांच में जुटी गई है।साथ ही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ करवाई शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के मीठापुर गांव निवासी धैर्य कुमार अपने कार पर सवार होकर फतुहा से लौटकर अपने घर लौट रहा था ।तभी मीठापुर गांव से पहले नहर रोड में पहले से घात लगाए एक बाइक पर चार सवार हथियार बंद अपराधी खड़े थे। इसी दौरान कार सवार युवक जब बाइक सवार से आगे निकलना चाहा तब बाइक सवार अपराधियों के द्वारा अचानक कार के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। जहां कार सवार पीड़ित युवक धैर्य कुमार कार के साथ भागते हुए अपनी जान किसी तरह से बचाई और घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी घर के लोगो को बताया ।जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।फिलहाल पुलिस घटना को लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है।साथ हीं पीड़ित युवक ने लिखित आवेदन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए करवाई करने का मांग किया है।पीड़ित धैर्य कुमार ने बताया की देर रात्रि को अपने कार से घर लौट रहे थे।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार अपराधियों ने हमारे ऊपर एक के बाद एक फायरिंग करना शुरू कर दिया।अपराधियों के द्वारा करीब पांच राउंड फायरिंग किया गया था।इस घटना में हम बाल बाल बचे गए।फिलहाल इस मामले में बिहटा थाना के लिखित आवेदन देकर अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाया है। बिहटा थाना की पुलिस ने बताया की एक कार पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है।पीड़ित की और से लिखित आवेदन दिया गया है।जिसके आधार पर कार्रवाई किया जा रहा है।

Related posts

BIG BREAKING : पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार, फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा का होगा प्रावधान: पीएम मोदी

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

error: