बिहार

हरनौत उप प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले में जिलाधिकारी ने की विशेष बैठक

नालंदा, राकेश। हरनौत पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा उप प्रमुख के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले में माननीय न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर पंचायत समिति के 23 सदस्यों की उपस्थिति अपने समक्ष दर्ज कराई ।पंचायती राज अधिनियम की धारा 70 (4)(i) के प्रावधान के तहत जिलाधिकारी के अध्यक्षता में हरदेव भवन में विशेष बैठक की गई है।

Advertisements
Ad 1

विशेष बैठक में सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने के उपरांत पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर अपना अपना सहमति की प्रक्रिया पूरी की गई। जिलाधिकारी द्वारा पंचायत समिति सदस्यों को आपत्ति दर्ज करने हेतु 2 फरवरी अपराह्न 12:30 बजे तक की तिथि निर्धारित की गई । सदस्यों द्वारा अनापत्ति प्राप्त नहीं होने पर प्रखंड प्रमुख को मतदान की तारीख निर्धारित करने की आदेश निर्गत कर दिया जाएगा

Related posts

सीवान में पुलिसकर्मियों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जानकी नवमी, 24 घंटे का अष्टयाम कीर्तन शुरू

error: