बिहार

यूको बैंक द्वारा तख्त पटना साहिब में संगत की सुविधा को लेकर पिकअप वैन भेंट की गई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब में संगत की सुविधा हेतु यूको बैंक के द्वारा सीएसआर के तहत पिकअप वैन भेंट की गई। बैंक के अधिकारियों ने पहुंचकर वैन की चाबी प्रबन्धकों को भेंट की गई। तख्त पटना साहिब के ग्रंथों सिंह के द्वारा अरदास की गई एवं सिरोपा भेंट किया गया।

Advertisements
Ad 1

तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि प्रबन्धकों के निवेदन पर यूको बैंक के द्वारा सीएसआर के तहत पिकअप वैन तख्त साहिब में भेंट की गई जिसका काफी लाभ समान लाने लेजाने के लिए मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विभिन्न बैंकों के द्वारा बस, जनरेटर एवं अन्य कई तरह का सामान सीएसआर के तहत तख्त साहिब को भेंट किया गया है और आने वाले दिनों में रिलायंस कंपनी के द्वारा भी एक बस तख्त साहिब को भेंट की जाने वाली है। इस मौके पर तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही,महासचिव इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह, सचिव हरबंस सिंह, सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह, मैनेजर हरजीत सिंह के द्वारा षॉल, स्मृति चिन्ह, भेंट किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री की “समृद्धि यात्रा” की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

डीएम ने की प्रेस वार्ता, कहा- जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

error: