बिहार

चौक थाना क्षेत्र से दो वारंटी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लालन राय, निवासी ग्राम केमाशिकोह एवं विजय सिंह, निवासी हुमाद गली शामिल हैं। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया।

वहीं, एक अन्य मामले में चौक थाना पुलिस ने शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में दो नाबालिग बालकों को निरुद्ध किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ एवं आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: