बिहार

पुनपुन नदी सुरक्षा तट पर शराब तस्करी का वाहन पलटा, तस्कर फरार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) फुलवारी शरीफ में पुनपुन नदी सुरक्षा तटबंध के किनारे शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक लाल रंग की कार को पलटा हुआ देखा. वाहन के आसपास बड़ी मात्रा में पाउच में भरी देसी महुआ शराब बिखरी और बहती नजर आई.यह हादसा धनकी गांव के आसपास हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में भारी मात्रा में देसी शराब लदी हुई थी. वाहन के पलटते ही शराब से भरे पाउच फट गए और शराब फैलने लगी. घटना के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए. सुबह-सुबह शराब से भरे वाहन को पलटा देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर इलाके की जांच-पड़ताल की. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तस्करों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटनास्थल थाना क्षेत्र परसा बाजार इलाके में पड़ता है. हालांकि जानीपुर पुलिस ने ही सड़क से वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया है. उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि शराब किसके द्वारा और कहां से लाई जा रही थी तथा इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क को चिन्हित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: