बिहार

रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन


अररिया, रंजीत ठाकुर : फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई । जिसमें एक पक्ष के रिंकी देवी पति सुधीर यादव, साकिन मानिकपुर, वार्ड संख्या 10 ,थाना फुलकाहा, जिला अररिया ने आज रविवार को फुलकाहा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में रिंकी देवी ने बताई है कि माल मवेशी को लाने ले जाने को लेकर बीते शुक्रवार को समय करीब रात 8:00 बजे मेरा पुत्र उम्र 15 वर्ष पंकज कुमार व नीतीश कुमार उम्र 21 वर्ष पिता सुधीर यादव के साथ विपक्षियों संजय यादव उम्र 40 वर्ष, शंकर यादव उम्र 38 वर्ष, शंभू यादव उम्र 42 वर्ष, तीनों के पिता गयानंद यादव एवं गयानंद यादव उम्र 58 वर्ष, पिता स्वर्गीय सुंदर यादव, साकिन मानिकपुर वार्ड 10, थाना फुलकाहा, जिला अररिया ने मारपीट व गाली गलौज करते हुए मोबाइल तथा जेवर छीनने के मामले में थाना में लिखित आवेदन दिए थे।

Advertisements
Ad 1

तत्पश्चात अधिक चोट लग जाने के कारण इलाज करने नरपतगंज अस्पताल गए थे। वापस आने के बाद विपक्षी के द्वारा बार-बार मेरे पति के साथ मारपीट कर पचास हजार रुपया छीन लिया। उन्होंने एक और गंभीर आरोप लगाया है कि शनिवार से मेरा पुत्र नीतीश कुमार उम्र 21 वर्ष पिता सुधीर यादव घर से गायब है और आज तक वह घर वापस नहीं आया है। मुझे आशंका है कि नामजद ने मेरा पुत्र को कहीं गायब कर दिया है। पीड़ित रिंकी देवी ने एक और खुलासा किया कि विपक्षी बार-बार धमकी देते हुए बोल रहा था कि तुम्हारा लड़का नीतीश कुमार मेरी पुतहु के साथ भाग गया है। उन्होंने बताई की मामले को लेकर फुलकाहा थाना पुलिस को आवेदन देकर पुत्र की मरामदगी एवं जांच करते हुए न्याय की गुहार लगाया हूँ। वहीं मामले को लेकर फुलकाहा थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच करते हैं इसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार

error: