फुलवारी शरीफ, अजीत। गोपालपुर थाना पुलिस ने संपतचक इलाके में बोधगया से पटना लौट रहे एक विदेशी युवक से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने विदेशी युवक से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है.गिरफ्तार अपराधियों में चंदन सिंह पिता स्व0 प्रभु राय सा० सम्पतचक एवं कर्ण कुमार पिता स्व० रामप्रवेश मिस्त्री ग्रमा इलाहीबाग को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. इन बदमाशों का तीसरा साथी सनी कुमार एक दूसरे मोबाइल चोरी के कांड में गौरीचक थाना से जेल भेजा जा चुका है.
विदेशी युवक से लूटपाट की यह घटना 16 अक्टूबर की बताई जा रही है. पुलिस को छानबीन में या पता चला है कि विदेशी युवक को देखकर स्थानीय तीन बदमाशों ने लूटपाट की योजना बनाई और उसी ऑटो पर सवार हो गया.
गोपालपुर थाना अध्यक्ष सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि ट्रेमेलो सिटी बेल्जियम निवासी गए वान एडम के पुत्र कोएन वान एडम 16 अक्टूबर को बोधगया से पटना लौटने के दौरान संपतचक बाजार में बस से उतर गए. विदेशी ने पुलिस को बताया था कि उसके सर में तेज दर्द हो रहा था जिसके चलते वह दवा लेने के लिए संपतचक बाजार में उतर मेडिसिन खाने के बाद वह कोल्ड ड्रिंक पिया और उसके बाद टेंपो को पटना जंक्शन के लिए रिजर्व किया. इसके बाद इस ऑटो मे तीन बदमाश भी सवार हो गए जो उन्हें सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट करके टेंपो वालों को भगा दिया और उनके साथ लूटपाट की.जिसमें मैकबुक प्रो0 2022 प्लस चार्जर (एप्पल कम्पनी ) का, बोस एन0 सी0 700 हेड फोन,कैनन एनालॉग कैमरा, अमेजन से 2 पॉवर बैंक था.
गोपालपुर थाना द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 18/10/23 के रात्री में इस घटना में शामिल दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया एवं एक अभियुक्त को गौरीचक थाना द्वारा 18/10/23 को एक अन्य मोबाईल चोरी के आरोप में जेल भेजा गया है. लूटी गई को बरामद कर लिया गया है.
इस कांड में गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिंद के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर सिंह, सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक़ कुन्दन कुमार,प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक श्याम किशोर कुमार,सिपाही रमेश कुमार सिपाही रवि रंजन कुमार सिपाही मो0 अजहर एवं सिपाही सागर कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.
