उत्तरप्रदेश

सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार!

मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवक को मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सुरजीत के रूप में हुई है। मामला बिलारी कोतवाली क्षेत्र का बताया गया है।

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें युवक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद राजीव कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान सुरजीत के रूप में की गई। इसके बाद उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामला दर्ज होने के करीब 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Related posts

दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, जारी की गईं आग से बचाव की विशेष गाइडलाइन

बदमाशों और पुलिस के बीच हुईं मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली!

छात्राओं के लिए बड़ी पहल : 18 वर्ष की आयु और कक्षा 9 पास करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगा लैपटॉप