उत्तरप्रदेश

साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 13 आरोपी गिरफ्तार!

मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइंस थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों और मामलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।मुरादाबाद में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा वार, 13 आरोपी गिरफ्तार मोबाइल, लैपटॉप व एटीएम कार्ड बरामद

Related posts

बन्नू बिरादरी कमेटी का भव्य लंका दहन, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

धूमधाम से हुआ 40वां रावण दहन जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा माहौल

जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जायजा लिया

error: