बिहार

पर्यावरण बचाने में पेड़ महत्वपूर्ण – प्रेम कुमार

पटना, अजित। गुरुवार को राजधानी के राजेंद्र नगर पटना इलाके में पी पी पब्लिक स्कूल परिसर में प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत पेड़ लगाया गया । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि धरती की हरियाली में ही जीवन की खुशहाली है । आज विकास के अंधी दौड़ में जिस तरह से वनों को उजाड़ दिया गया और पुराने पेड़ों को काट कर गमला में पेड़ लगया जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरे की घँटी है । मौसम परिवर्तन , ग्लेशियर का तेजी से पिघलना, ओजेन परत में छेद यह संकेत है कि अब और नही । फाउंडेशन दस हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है । किसान महोगनी,सागवान,एवं फलदार पेड़ लगाये इसके लिए बागवानी मिशन एवं मनरेगा से सहयोग मिल रहा है । मौके पर देवानंद कुमार,ऋतिक राज वर्मा,सुधीर कुमार गुलशन,शिबम कुमार मौजूद रहे ।

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: