बिहार

45 लीटर नेपाली शराब के साथ दो साइकिल जप्त, तस्कर फरार

अररिया, रंजीत ठाकुर : घूरना थाना पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर नेपाल से दो साइकिल पर तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ला रहे नेपाल निर्मित ब्रिक्स शराब 45 लीटर को जप्त किया है। जबकि तस्कर साइकिल छोड़कर मौके से फरार होने में सफल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया है।

Advertisements
Ad 1

जप्त शराब व साइकिल पर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि सीमा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन एवं एसएसबी जवानों के द्वारा शराब तस्करी रोकने की प्रयास खोखले देखें जा रहे हैं। सीमा से सटे सभी थाना क्षेत्र में खुलेआम तस्करी की जा रही है। और छिटपुट तस्कर पकड़े भी जाते है। फिर भी शराब तस्करी बंद नहीं हो रही है।

Related posts

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

सैदनपुर में युवक को गोली मार बाइक लेकर भागा साथी, पुलिस खंगाल रही वारदात की वजह

error: