बिहार

अटल जी एक व्यक्ति नही बल्किएक विचार है : प्रवीण कुमार

अररिया, रंजीत ठाकुर। अटल जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि
एक विचार है। और उनका जीवन एक संस्कार है। जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया। उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजयुमो नगर अध्यक्ष सह शक्ति केंद्र प्रभारी किशन शर्मा के अगुवाई में शक्ति केंद्र संख्या 7 पर आयोजित राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 7वीं पुण्य तिथि समारोह के दौरान भाजपा व युवामोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही।

भाजपा नेता श्री कुमार ने कहा कि महामना अटल बिहारी वाजपेयी ने विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर देश को सामरिक व आर्थिक रूप से मजबूत किया।

Advertisements
Ad 1

उनके नेतृत्व में देश ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध मे दुश्मनों को करारा जबाब देकर जन जन के प्रिय हो गये वही भाजपा नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार नगर महामंत्री संदीप कुमार युवा मोर्चा मंडल प्रभारी विपुल सिंह,नगर मंत्री पप्पू राय आईटीसेल संयोजक शुभम राय, बूथ अध्यक्ष राजेश्वरसाह गोलु सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धये अटल जी भाजपा के पितृ पुरुष थे जो युगों युगों तक पार्टी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत बने रहेंगें। जब उनकी राजनीतिक शुचिता सिद्धांतो के प्रति अडिगता की बात होगी अटल जी को सदैव याद किया जाएगा।इस अवसर पर कृष्ण देव साह, अर्जुन साह, प्रमोद साहसहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर

error: