क्राइमबिहार

फुलवारी में हथियार के बल पर लूटपाट करते दो गिरफ्तार, लोडेड देशी पिस्टल बरामद

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): जानीपुर थाना पुलिस ने देर शाम हथियार के बाल पर ऑटो सवार को लूट पाट करते दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्तौल और जिंदा गोली भी बरामद किया है।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सागीन टोपनो ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली कि बभनपुरा जानीपुर मार्ग पर दो युवक हथियार के बल पर लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों की तलाश में निकली तो एक व्यक्ति ने शिकायत किया कि वह ऑटो से आ रहा था तभी दो युवकों ने ऑटो रूकवा कर हथियार के बल पर उसका रूपया और मोबाईल लूट लिया है। पुलिस उक्त व्यक्ति की निशान देही पर साेनू कुमार और विशाल कुमार बभनपुरा निवासी को देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सागीन टोपनो ने बताया कि दोनों युवक ब्राउन शुगर का नशा करने के लिए लूटपाट किया करते थे।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: