बिहार

प्रेमी जोड़े ने परिवार वालों की मौजूदगी में मंदिर में रचाई शादी

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पुनपुन बांध पर स्थित एक मंदिर में परिवार वालों की मौजूदगी में शादी रचा ली। इस मौके पर मौजूद लोगों ने विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

Advertisements
Ad 1

बताया जाता है कि परसा बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक कुमार का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से प्रीति कुमारी से चल रहा था। इस बात की जानकारी जब दोनों को परिवार वालों को हुई तो उनके मिलने जुलने पर रोक लगा दिया गया। इधर प्रेमी जोड़ा 1 दिन पहले घर से फरार हो गया । लड़की वाले लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराने परसा बाजार थाना पहुंच गए। पुलिस के दबाव में लड़का लड़की को बुलाकर दोनों के परिवार वालों को समझाया बुझाया गया। इसके बाद दोनों के परिवार वालों की मौजूदगी में मंदिर में शादी करा दी गई।

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: