झारखण्ड

फिर CSP संचालक से ढाई लाख की लूट

IMG 20210313 WA0009

झारखंड: जामताड़ा से लगातार CSP संचालकों से लूट की घटना सामने आ रही है। पिछले सप्ताह ही नारायणपुर थाना क्षेत्र के CSP संचालक से अपराधियों ने लाखों रुपये लूट लिए थे। अभी यह मामला शांत भी नही हुआ था कि SBI के CSP संचालक से अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को 2.60 लाख रुपए लूट लिया। घटना दोपहर 3 बजे की है। अपराधियों ने पहले उन्हें बुरी तरह पीटा इसके बाद उनसे पैसे छीनकर फरार हो गए। फिलहाल उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दिन दहाड़े हो रही लूट की इन घटनाओं से लोग सहमे हुए है.

पीड़ित पवन ने बताया कि वे रोज की तरह कालाझरिया बैंक से कैश लेकर निकले थे। वे पबिया स्थित अपने सेंटर आ रहे थे। उन्हें बैंक से फॉलो कर रहे दो बाइक सवार अपराधियों ने रानीडीह के मैदान के पास ओवर टेक किया और आगे जाकर बाइक लगा दिया। जब तक संभलते तब तक नकाबपोश उन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उनसे नगद लेकर फरार हो गए. रानीडीह गांव के चश्मदीद बासुदेव मुर्मू ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर वे घर से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि पवन को 4 आदमी बुरी तरह पीट रहा था। वे घर से वहां पहुंचते इससे पहले अपराधी फऱार हो गए थे। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाए। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार