बिहार

मोबाइल चोरी व एनबीडब्ल्यू वारंटी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार!

पटनासिटी, रॉबीन राज। चौक थाना पुलिस ने अलग–अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने जानकारी दी कि मोबाइल चोरी के आरोप में कैमाशिकोह निवासी साजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी साजन कुमार पूर्व में भी मालसलामी थाना क्षेत्र के तीन मोबाइल चोरी एवं बरामदगी मामलों में जेल जा चुका है।

वहीं दूसरी ओर चौक थाना पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) के तहत फरार चल रहे लाल इमली निवासी आरोपी अनिल राय को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और फरार व आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

नीट आंदोलन और बीजेपी-कांग्रेस प्रदर्शन के बीच पटना की सड़कों पर बवाल

डॉक्टरों की हड़ताल से नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, मरीज परेशान

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

error: