क्राइमबिहार

ओर्केस्ट्रा में काम करने आयी छत्तीसगढ़ से दो बार बालाओं के साथ जबरन नौबतपुर में रेप, आरोपित गिरफ्तार

नौबतपुर(आनंद मोहन): नौबतपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में ऑर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने आयी छत्तीसगढ़ से दो बार बालाओं के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया है। इसे लेकर पीड़िता ने ऑर्केस्ट्रा संचालक बिपिन बिहारी गिरी को नामजद करते हुये थाने में लिखित शिकायत दी है। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ से दो लड़की ऑर्केस्ट्रा में काम करने नौबतपुर के फतेहपुर गांव आयी थी। जहां ऑर्केस्ट्रा संचालक उससे जबरन देह व्यापार कराना चाहता था। लड़की ने जब यह करने से मना कर दिया। तो बिपिन बिहारी गिरी ने शराब के नशे में धुत होकर अपने घर के कमरे में बंद कर दोनों बार बालाओं के साथ बारी बारी से रेप किया। पीड़िता ने किसी तरह से इस वारदात की सूचना नौबतपुर पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों बार बालाओं को छुड़ाने के बाद थाना लायी। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपित बिपिन बिहारी गिरी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, बिपिन बिहारी गिरी के घर मे महफ़िल सजती थी और कई सफेदपोश और रसूखदार लोग भी जाते थे। इस मामले को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। नौबतपुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है। आरोपित से भी पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है।

Related posts

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

पश्चिमी पटना में पिपिंग सेरेमनी, नवपदोन्नत पुलिसकर्मियों को पहनाया गया बैच

error: