बिहार

जीओसी मेजर जनरल राजपाल पुनिया को तिरंगा व प्रतिक चिन्‍ह किया भेट

दानापुर(अजित यादव): नेशनल फ्लैग एडप्‍सन डे पर बीएस कॉलेज राष्‍ट्रीय सेवा योजना के छात्र सिद्धार्थ भारद्वाज ने झारखंड बिहार सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल राजपाल पुनिया को तिरंगा व प्रतिक चिन्‍ह भेट किया। गुरूवार को सबएरिया मुख्‍यालय में जीओसी मेजर जनरल श्री पुनिया को तिरंगा झंडा एव बैच प्रदान करते सिद्धार्थ ने बताया कि तिरंगे को अपनाने का निर्णय आज ही के दिन 22 जुलाई, 1947 को संविधान सभा की बैठक के दौरान किया गया था। इसी दिन भारतीय ध्वज को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। तभी से 22 जुलाई को ‘नेशनल फ्लैग अडॉप्शन डे’ के रूप में मनाया जाता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, स्वराज ध्वज पर आधारित है, जिसे पिंगली वेंकय्या ने डिजाइन किया था। तभी से तिरंगा हमारा राष्‍ट्रीय ध्‍वज हो गया। तिरंगा हमारी आन बान व शान का प्रतिक है। मेजर जनरल श्री पुनिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं को आगे आने की बात कहते हुए पूरे जोश के साथ तिरंगा स्‍वीकार किया। इस मौके पर कर्नल जीएस रिजवान समेत सैन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: