बिहार

पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोषों को दी गई श्रद्धांजलि, समाजसेवियों और खिलाड़ियों ने रखा मौन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। उसी क्रम में आज पटनासिटी के मनोज कमलिया स्टेडियम में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां समाजसेवियों और खिलाड़ियों ने एकत्र होकर मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट की। इस श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व समाजसेवी राकेश यादव ने किया। उनके साथ कुणाल राणा, आदित्य राज, रौशन यादव, शानू बाबा, दीपांकर, शिबू, अंशु, कृष, आकाश, रजनीश, काजू, राहुल, रोहित लक्की समेत अनेक युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी, जिनकी जान आतंकियों ने निर्दयता से ले ली। इस मौके पर वक्ताओं ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की और कहा कि ऐसी घटनाएं देश की एकता और अखंडता को चुनौती देने का प्रयास हैं, लेकिन हम सभी मिलकर इस एकता को और मज़बूत करेंगे।

Related posts

गन्ना यंत्रीकरण योजना : किसानों को दिवाली में कृषि यंत्रों की खरीद पर 50 फीसदी तक अनुदान

IGIMS में जटिल इसोफेगस-प्लूरल फिस्टुला का आधुनिक एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल प्रबंधन

लिवर प्रत्यारोपण की ऐतिहासिक उपलब्धि पर IGIMS की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से की शिष्टाचार मुलाकात