बिहार

पहलगाम नरसंहार के विरुद्ध कैंडल मार्च, लोगों ने पीएम मोदी के साथ दिखायी एकजुटता

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पाटलिपुत्र परिषद के बैनर तले पटना साहिब के सैंकडों, युवा नागरिकों ने गत 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछ कर 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरुद्ध कैंडल मार्च निकाला और अपना आक्रोश प्रकट किया। लोगों ने आतंकवाद को बढावा देने वाले पाकिस्तान के विरुद्ध नारे लगाये और आतंक के गुनहगारों को मिट्टी में मिला देने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के प्रति एकजुटता दिखाई।

शोक और आक्रोश से भरे इस माहौल में पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव कुमार यादव ने कहा कि इस नरसंहार से पूरा देश दुखी है और हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द इस हमले के जवाब में कोई बड़ा कदम उठाएंगे।

आक्रोश मार्च मंगल तालाब (त्रिमूर्ति चौक) गुरु गोविंद पथ होते हुए शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचा। वहाँ शोक हुई, जिसमें पहलगाम के आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले 26 हिंदू पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
मार्च प्रदर्शन के दौरान लोग अपनी बाहों पर काली पट्टी बाधे हुए थे। मार्च में परिषद अध्यक्ष त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, शिवप्रसाद मोदी , विनय केशरी,सुरेश पटेल, कांति केशरी नवल सिन्हा , विनय चंद्रबंशी, नैयर इकबाल,दयानंद सिंह यादव,विनय लंबा, राहुल कुमार,अनिल यादव, उज्जवल बाबा,नीरज मिश्रा,मनोज,अंशुल यादव,दिनेश सिंह, आदि सम्मिलित हुए।

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

बैंकॉक में एम्स पटना की डॉ. व्याख्या गुप्ता को सिल्वर यंग सर्जन अवार्ड

संपतचक में पूजा पंडालों के कारण पटना-गया हाईवे पर महाजाम, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा

error: