बिहार

स्वर्गीय रामचंद्र चंद्रवंशी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) आज राम जन्मोत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामचंद्र चंद्रवंशी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर समिति कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेश चंद्रवंशी ने की।

इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे। सभा में स्वर्गीय रामचंद्र चंद्रवंशी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। उपस्थित सदस्यगण ने अपने-अपने विचार साझा किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा में विनय कुमार बिट्टू, संतोष कुमार, सोनू यशराज, सुरेंद्र पांडे, जगन्नाथ शर्मा, अरविंद यादव, संतोष चौरसिया, मन्ना जैसवाल, सरवन चंद्रवंशी, दीपक कुमार, गौरव कुमार, भरत चंद्रवंशी, अजय यादव, अजय कुमार और चुन्नू चंद्रवंशी उपस्थित थे।

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

error: