बिहार

स्वर्गीय छठू लाल साह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

पटना, अजित। स्वर्गीय छठू लाल साह की पांचवीं पुण्यतिथि 18 दिसंबर 2025 को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर परिजन, ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.

पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्वर्गीय छठू लाल साह के पांच पुत्र चंद्रभानु प्रसाद गुप्ता, अजय कुमार, ललित कुमार, संतोष कुमार और चंदन कुमार के साथ उनके पोते मृत्युंजय कुमार मौजूद रहे. इसके अलावा भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव श्री प्रेम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर आसपास के ग्रामीणों ने स्वर्गीय छठू लाल साह को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों के बीच उनके पुत्र अजय कुमार द्वारा उत्तम नाश्ता बॉक्स का वितरण किया गया।

परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय छठू लाल साह अपने समय के एक बड़े व्यवसायी थे और उन्होंने समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वे पूर्व सरपंच रह चुके थे और जेपी आंदोलन में सक्रिय भागीदारी के कारण मीसा एक्ट के तहत जेल भी गए थे।

Related posts

भाजपा और आरएसएस के विचारों को नीतीश कुमार ने आधार दिया है जिस कारण आज उन्हें सत्ता से बेदखल होना पड़ रहा है : अली अशरफ फातमी

मरीजों के लिए महावीर आरोग्य अस्पताल में सभी विभाग : आईसीयू, डायलिसिस और लिफ्ट की सुविधा

संपत चक में 1.43 करोड़ की लागत से 8 सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन

error: