बिहार

सुइथा गांव में कॉमरेड कालीचरण दास की श्रद्धांजलि सभा आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। शुक्रवार को सुइथा गांव में 102 वर्षीय कॉमरेड कालीचरण दास की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. सभा की अध्यक्षता भाकपा माले फुलवारी शरीफ प्रखंड सचिव कॉमरेड गुरुदेव दास ने की। सभा में भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य एवं मगध प्रभारी पटना जिला सचिव कॉमरेड अमर, भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं फुलवारी शरीफ के पूर्व विधायक कॉमरेड गोपाल रविदास, संपतचक प्रखंड सचिव कॉमरेड सत्यानंद कुमार सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर भाकपा माले फुलवारी प्रखंड कमेटी सदस्य कॉमरेड शरीफा मांझी, अनिल कुमार चंद्रवंशी, साधु शरण समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम की शुरुआत कॉमरेड कालीचरण दास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने लाल सलाम के नारों के साथ उन्हें याद किया और उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला. नेताओं ने कहा कि सामाजिक अन्याय और मनुवादी व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष जारी रखना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा के दौरान 10 फरवरी 2026 को पटना के गांधी मैदान स्थित दस नंबर गेट पर एनआईटी छात्रा हत्या मामले के विरोध कार्यक्रम में शामिल होने तथा चार श्रम कोड के खिलाफ 12 फरवरी को भारत बंद में भाग लेने की अपील की गई। इस आशय की जानकारी भाकपा माले प्रखंड सचिव कॉमरेड गुरुदेव दास ने दी।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का हवाई अड्डा थाना में औचक निरीक्षण

अनुत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, डीपीओ (माध्यमिक) की अध्यक्षता में अहम बैठक

राज्य में 1 अप्रैल से किसानों से सरकार खरीदेगी गेहूं

error: