बिहार

ट्रैफ़िक एसपी ने सड़क व यातायात दबाव का किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात अपराजित ने संबंधित यातायात पदाधिकारी के साथ पत्रकार नगर, राजेंद्र नगर टर्मिनल और 90 फीट रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेट्रो निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण राजेंद्र नगर टर्मिनल के आसपास की सड़क काफी संकरी हो गई है। इसके कारण धनुष पुल पर गाड़ियों का दबाव बढ़ गया है। वहीं, आम जनता और यात्री रोड पर से ऑटो एवं ई-रिक्शा लेने के कारण और भी अधिक दबाव बन जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

इस समस्या के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक ने जिला पदाधिकारी महोदय को प्रस्ताव समर्पित किया है। इसमें सुझाव दिया गया है कि रेलवे गेस्ट हाउस के सामने मेट्रो बैरिकेडिंग को शिफ्ट करके ऑटो और ई-रिक्शा के लिए एक अस्थायी रास्ता बनाया जाए। इस मार्ग से वाहन सीधे पार्किंग में जा सकेंगे। इससे सड़क पर यात्रियों की आवाजाही कम होगी और ऑटो एवं ई-रिक्शा का दबाव भी काफी हद तक घट जाएगा। साथ ही, संबंधित मेट्रो पदाधिकारी और रेलवे पदाधिकारी के साथ संयुक्त बैठक शीघ्र आयोजित करने की अनुशंसा भी की गई है।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!