अररिया, रंजीत ठाकुर : देश की सरहद की रक्षा कर वीरता का परिचय देने वाले महान सैनिकों के सम्मान में गुरुवार को नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा बाजार में सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन कुछ दिन पूर्व हुए आपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित था। भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत फुलकाहा अटल चौक से निकाली गई जो गांधी चौक होते हुए नया टोला होकर भगवती मंदिर होते हुए अस्पताल के रास्ते फुलकाहा थाना होते हुए पुनः गांधी चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सैकड़ो युवाओं ने तिरंगा लिए जोश और जुनून के साथ यात्रा में चल रहे थे।
दूर-दूर से इस तिरंगा यात्रा के साक्षी बने भरगामा के पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता दिव्य प्रकाश यादवेंदु उर्फ विजय यादव ने कहा आज वैश्विक स्तर पर किसी देश के रिश्तों में स्थिरता व विश्वसनीयता नहीं है, ऐसी परिस्थितियों में हम सभी देशवासियों को एक जुट रहकर देश के दुश्मनों का सामना करना होगा और एक जुटता से सेना का मनोबल बढ़ेगा। तिरंगा यात्रा के बारे में कहा कि यह आयोजन केवल एक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गर्व और समर्पण का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीरों को समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।भाजपा के नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवयंती यादव ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकवाद देश है और आतंकवाद फैलाने वाले देश कभी हमारे देश का दोस्त नहीं हो सकता।
पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी था। तिरंगा यात्रा में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, जय भारत, के जयकारे के साथ पूरा क्षेत्र गूँजता रहा व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते हुए चलता रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता तथा भारतीय सेना के सम्मान में जयकारें लगाते हुए फुलकाहा बाजार के चारों ओर सड़कों पर दस मीटर लंम्बी तिरंगा लेकर भ्रमण किया। लोगों ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम ने पाकिस्तान को अच्छा सबक सिखाया है। मोदी की सरकार में आतंकियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। अब आतंकी भारत की ओर देखने से भी डरेंगे।
भारत सरकार ने सही समय पर सही फैसला लिया और देश की बहन बेटियों की सिंदूर की लाज बचायी है। इससे पूरे देश की बहन बेटियों में खुशी का माहौल है। कहा कि हमारे देश के तरफ आंख दिखाने वालों को मोदी सरकार मुंह तोड़ जवाब देगी। मौके पर नरपतगंज के पूर्व भाजपा विधायक देवयंती यादव, भरगामा के पूर्व प्रमुख सह भाजपा नेता विजय यादव, के अलावे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में आलोक साहा, सुधीर सिंह, राजेश कुमार रंजन, जिप उपाध्यक्ष चांदनी देवी, श्रवण दास, विवेकानंद यादव, सत्यवान मालाकार, नागेश्वर यादव, परवीन झा, युगेश यादव, ललन यादव, मदन ठाकुर, राजेश भगत, प्रेमलाल हरिजन,निर्धन महतो ,पिंटु साहा, राजेंद्र साह, कामेश्वर ठाकुर, संजय सिंह, कैलाश यादव,फुलकाहा मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव, सत्यनारायण साह, विकाश कुमार मेहता, मोहम्मद हशीब अंसारी,के अलावे लोजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, रामवृक्ष पासवान समेत सैकड़ो लोग शामिल थे।
