बिहार

जहानाबाद पुलिस केंद्र में स्वच्छता अभियान, एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस भवन का किया निरीक्षण

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जहानाबाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की।

स्वच्छता अभियान के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र परिसर में निर्माणाधीन नई पुलिस बिल्डिंग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने तथा कार्य में आवश्यक गति बनाए रखने पर जोर दिया।

Related posts

पीड़िता को देखते साहव खुद बुलाते है : एसपी जितेंद्र कुमार

दरभंगा में रानीपुर में सहयोग शिविर में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन पर जोर

विधायक रत्नेश कुशवाहा ने सिंघानिया परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

error: