बिहार

चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ तीन चोर धराया

20240616 213428

अररिया, रंजीत ठाकुर भरगामा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना की शिकायत लगातार पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रात्रि गश्ती में विशेष अभियान चालू कर दिया। इस क्रम में पुलिस ने शनिवार के रात्रि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों का तालाशी लेने के दौरान उसके पास से पुलिस ने चोरी के छह स्मार्टफोन और एक टीभीएस बाइक बरामद किया है।

पकड़ा गया चोर बबलू कुमार साह पिता मानिकचंद साह,साकिन फुलवाड़ी वार्ड संख्या 15 थाना ताराबाड़ी जिला अररिया,दूसरा चोर मदन कुमार उर्फ बबलू कुमार पिता अरुण यादव,साकिन रघुनाथपुर उत्तर वार्ड संख्या 13 थाना भरगामा जिला अररिया,तीसरा चोर नीरज कुमार यादव पिता रामजी यादव साकिन रघुनाथपुर उत्तर वार्ड संख्या 14 थाना भरगामा जिला अररिया का रहने वाला बताया जाता है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पकड़े गये चोर ने भरगामा में हुई कई चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसने अपने कई साथियों का नाम भी बताया है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है। बताया कि पकड़े गए उक्त तीनों चोरों के खिलाफ भरगामा थाना में बाइक और मोबाइल चोरी का एफआईआर दर्ज कर उक्त तीनों चोरों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!