बिहार

56 वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने 21 किलो 900 ग्राम गाजा किया बरामद

अररिया, रंजीत ठाकुर फुलकाहा एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के भोड़हर गांव के समीप पोखर के पास से तस्करों के द्वारा छुपाकर जमा करके रखे गाजा को एसएसबी ने खोजी डॉग के मदद से खोज निकाला। जिसे जप्त कर वजन करने पर 21 किलो 900 ग्राम हुआ।

इस असहाय की जानकारी देते हुए फुलकाहा एसएसबी कैंम्प प्रभारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्कर सीमा पिलर संख्या-187 के रास्ते नेपाल से गाजा का बड़ी खेप लेकर भारतीय क्षेत्र के भोड़ हर गांव के पोखर के समीप जमाकर बड़े व्यपारियों ने वाहन की मदद से अन्य जगहों पर ले जाने वाला है। सूचना मिलते ही जवानों और डॉग स्कॉट की टीम को लेकर उक्त स्थान पर पहुंच कर रखे गाजा को बरामद किया। कहा जप्त गाजा की कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई हेतु फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: