क्राइमबिहार

अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सादिकपुर मछुआ टोली से तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि एक निर्माणाधीन मकान में तीन व्यक्ति हथियार के साथ बैठे हैं तथा किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. गुप्त सूचना पर गस्ती में निकले पुलिस पदाधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को प्रिंस कुमार, सादिकपुर मछुआ टोली, राजा बाबू सादिकपुर मछुआ टोली लंगरू अखाड़ा, विकास मल्लाह सादीपुर मछुआ टोली सभी थाना आलमगंज जिला पटना को एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली एवम दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. राजा बाबू पूर्व में भी शास्त्री नगर थाना एवं शाहपुरथाना से लूट एवं डकैती के केस में जेल जा चुका है. करीब 6 वर्षों तक जेल में रहने के उपरांत वह बाहर निकला और आज भी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठा था कि पुलिस ने पानी फेर दिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: