बिहार

जीजस एंड मेरी एकैडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। हर साल की तरह इस वर्ष भी जीजस एंड मेरी एकैडमी, पटना सिटी ने I.C.S.E (कक्षा 10) और I.S.C (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। विद्यालय के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन को इस सफलता का प्रमुख आधार बताया गया। अभिभावकों के सहयोग को भी सराहा गया, जिन्होंने बच्चों को मेहनत और अनुशासन के लिए प्रेरित किया।

दसवीं (ICSE) के टॉपर्स:

दसवीं बोर्ड परीक्षा में सक्षम कुमार ने 92.40% अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया। 92% अंक के साथ आसिफा खलिक और अंकित कुमार संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि शौर्य केशरी ने 90% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

बारहवीं (ISC) के टॉपर्स:

Advertisements
Ad 1

बारहवीं बोर्ड में मुस्कान कुमारी ने 96% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीनत फातिमा 90% अंक के साथ दूसरे और मिताली कुमारी 88% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

राष्ट्रीय स्तर पर भी चमके छात्र:

दसवीं के छात्र शौर्य केशरी ने कंप्यूटर विषय में 100 में 100 अंक हासिल कर देश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, बारहवीं की छात्रा मुस्कान कुमारी ने गणित में 100 में 100 अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय के कई अन्य छात्रों ने भी 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर पटना सिटी का गौरव बढ़ाया है।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: