बिहार

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 87 लीटर नेपाली शराब, 68 पुड़िया स्मैक व चोरी की बाइक बरामद!

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने शराब एवं नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान कुल 87 लीटर नेपाली शराब, 68 पुड़िया स्मैक, दो साइकिल तथा एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल बीते 3 जनवरी 2026 को फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित रजिस्ट्री कार्यालय परिसर से चोरी हुई थी। वाहन का पंजीकरण संख्या BR38-U7063 बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, चोर इस मोटरसाइकिल पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर तस्करी के कार्य में इस्तेमाल करता था। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, अमरोरी वार्ड संख्या-12 में गश्ती के दौरान दो साइकिल पर शराब ले जा रहे तस्कर पुलिस को देखकर साइकिल छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर एक बोरी से 36 लीटर तथा दूसरी बोरी से 24 लीटर, कुल 60 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। इसके बाद मधुरा पुल के समीप चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने 68 पुड़िया स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं दोपहर करीब 1:20 बजे पुनः चलाए गए जांच अभियान में एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ 27 लीटर नेपाली शराब बरामद करते हुए दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
Ad 1

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान, अर्जुन यादव, छोटू कुमार पासवान एवं छोटू कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य, अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, पुलिस पदाधिकारी अमन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज मुकेश कुमार साहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में शराब, नशा एवं आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी हाल में अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: