बिहार

महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजा बड़े धूमधाम से मनाया

न्यूज क्राइम 24(संजीत कुमार): फलका प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत फुलडोभी गांव मे महिलाओं ने बड़े ही धूमधाम से बट सावित्री पूजा मनायी। वही पूजा-अर्चना कर रही महिला -संगीता देवी, मिलन देबी मानो देवी निषाद खुशबू देवी आदि ने बताया कि धर्म ग्रंथों के अनुसार कहा जाता है। कि सती सावित्री अपने पति सत्यवान का प्राण यमराज से लड़कर बचाई थी. उसी दिन से वट सावित्री पूजा
 महिलाओ ने काफी-धूमधाम से मनाया करते हैं । प्रखंड के कई गांवों में  महिलाएं सोलह-सिंगार कर बरगद के पेड़ में मोलीधागे बांधकर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की और वट वृक्ष के चारों तरफ सात फेरे लगाकर व्रत को सम्पन्न किया। एवं घर आकर अपने-अपने पतियों के पैर धोकर  बांस के पंखे से हवा दी। और अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की हमारे प्रति दीर्घायु हो.

सभी महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री पूजा से पहले हम महिलाएं एक दिन पहले नहाय-खाय करते है। फिर दूसरे दिन पंखा सहित आम, लीची, तरबूज, केला खीरा नारियल गुजिया आदि पकवान बनाकर वट वृक्ष के नीचे प्रसाद चढ़ाते हैं। महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री पूजा को लेकर हम महिलाएं काफी उत्साहित लंबी आयु की कामना के लिए रखती है।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: