बिहार

चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया और सोने के जेवरात समानों की चोरी कर फरार

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना क्षेत्र के लालू बाबू के कूंचा का है जहां चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाया और कीमती सोने के जेवरात समान अन्य समानों की चोरी कर फरार हो जाते है।हालांकि इस चोरी की करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो जाती है।

वहीं इस पूरे मामले पर घर मालिक ने बताया कि हमारा बेटा बनारस में रहता है और उसके घर का गृह प्रवेश था उसी में हम लोग घर बंद कर गए थे।लेकिन इसी बीच चोरों ने हमारे घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना पास में रहनेवाले हमारे बड़े भाई ने दिया उन्होंने बताया कि तुम्हारा घर खुला है मैने उनको कहा कि मेरे घर पर नजर बनाए रखें जब पर आया तो देखा कि घर का दरवाजा खुला और और रूम के ताला को तोड़कर चोरों ने आलमीरा में रखा सोने के कीमती जेवरात समेत अन्य समानों की चोरी चोरों ने कर लिया।वही घर मालिक ने इसकी लिखित शिकायत चौक थाना में करा दिया है।

Related posts

कवि कैलाशपति सिंह की 84वीं शहादत दिवस पर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

पटनासिटी में छात्राओं के साथ छेड़खानी

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

error: