बिहार

पटना में किराना दुकान में चोरी, सीसीटीवी में नजर आया चोरी करते हुए पड़ोसी और अन्य तीन-चार लड़के

पटना, अजित। संपतचक के गोपालपुर में किराना दुकान में चोरों में सीढ़ी लगाकर अंदर दाखिल होकर चोरी की वारदात का अंजाम दिया. चोरों ने करिब तीस से पेंतीस हजार का सामान चुरा लिया और फरार हो गया. चोरों के हाथ गल्ला में रखा कुछ नगद रुपए भी लगा है.चोरी की जानकारी सुबह दुकानदार को मिली दवा अपने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देख दंग रह गया. चोर कोई और नहीं बल्कि पड़ोस का ही रहने वाला युवक था. इसके बाद दुकानदार ने पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया.सीसीटीवी फुटेज में चोर की पहचान घर के ही बगल के रहने वाले युवक के रूप में की गई।

घटना की जानकारी देते हुए किराना दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि रात में वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे.सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखा की दुकान का सामान बिखड़ा पड़ा है और नगद रुपए भी गायब है.उन्होंने बताया कि घर के पड़ोस का ही एक युवक नीरज और तीन से चार अन्य सहयोगी के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते और सामान भरते हुए नीरज और अन्य साथियों का चेहरा भी नजर आया है।

गोपालपुर थाना प्रभारी जावेद अहमद खान ने बताया कि चोरी की घटना हुई है. चोर की पहचान कर ली गई है फिलहाल वह फरार हो गया है उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. उसे पकड़ने के लिए उसके परिवार वालों को पूछताछ के लिए थाना लाया जाएगा।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: