क्राइमताजा खबरेंबिहार

युवक को गोली मारकर किया घायल!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना इलाके के केशवराय गली अशोक राजपथ के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया अपराधी युवक को गोली मारने के बाद भागने लगे स्थानीय लोगों के सहयोग से एक अपराधी को पब्लिक ने पकड़ लिया है जमकर पब्लिक ने पिटाई की अपराधी के पास से दो देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है घायल युवक को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती किया गया है. घायल युवक का नाम विजय आनंद बताया जा रहा है. विजय आनंद विजय इंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं और बैंक में रुपए जमा करने के लिए जा रहे थे की अपराधी ने रुपए से भरा बैग लूट लिया और व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया. फ़िलहाल पुलिस गिरफ्तार एक अपराधी से पूछताछ कर रही है।

Related posts

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद