झारखण्ड

जवान ने खुद को गोली मारी, 21 मई को होनी थी शादी

रांची: बुढ़मू थाना में पदस्थापित एक जवान ने अपने ही हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान की पहचान देवेश प्रसाद के रूप में की गई है। बुढ़मू थाना में पदस्थापित जिस जवान ने खुद को गोली मारी है.

बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था। पिछले तीन दिनों से वह किसी से ठीक से बात भी नहीं कर रहा था। देवेश प्रसाद की शादी 21 मई को थी। शादी को लेकर अक्सर वह बात करता था। वह मांडर का ही रहने वाला था। रात में उसकी संतरी की ड्यूटी ऊपरी तल्ले पर पड़ी थी उसी दौरान उसने खुद के ही इंसास से गोली मार ली। घटना शनिवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलने के बाद बुढ़मू थाना के प्रभारी ने इसकी सूचना वरीय अधिकारी को दी। उसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है.

Advertisements
Ad 2

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिर देवेश ने गोली क्यों चलाई। वह घर से परेशान था या फिर काम से परेशान था या काम के दौरान किसी बात कोई लेकर किसी से अनबन हुई। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related posts

गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई गई 357 जयंती मनाई गई

BIG BREAKING : चंपई सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री

बड़ी ख़बर : हेमंत सोरेन का इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे राज्य के नए सीएम

error: