झारखण्डताजा खबरें

मांग को लेकर मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन!

धनबाद: बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 6 के नयाडीह कुसुंडा लोडिंग पॉइंट के समीप आज भाजपा नेता शंकर विश्वास के नेतृत्व में सैकड़ो असंगठित मजदूरों ने मैनुवल लोडिंग के कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया इस मौके पर तीन गुटों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया वही प्रदर्शन कर रहे असंगठित मजदूरों ने कहा कि बी सी सी एल प्रबन्धक जल्द से जल्द कोयला डिपो में कोयला गिराये और मैनुवल लोडिंग के कार्य को शुरू कराए। आज 8 सालो से मैनुवल लोडिंग का कार्य इस जगह पर बन्द है अलकुशा में यू सी सी आऊटसोर्सिंग आने के बाद हम मजदूरों में रोजगार की एक आस जगी है डिपो बन्द होने से हम मजदूरों के बीच भुखमरी की स्थिति उत्पन हो गयी थी वही जिला प्रशासन से भी मांग करते है कि शांति पूर्ण तरीके से लोडिंग का कार्य इस जगह पर शुरू करवाये ताकि कोई विवाद ना हो वही इस मौके पर विनय सिंह,रमेश वर्मा, नवल सिंह,उपेंद्र राम,ओम प्रकाश,भगवान राम,पुलकी भुईया, सोना देवी,प्यारी देवी, मीना देवी, सुरेंद्र राम,कारू राम,शंकर भुईया, रमेश भुईया, टार्जन भुईया, सहित अनेको लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

एक बाइक पर पूरा परिवार, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़!

दलित समाज के अपमान के खिलाफ पानीपत में बुलंद हुई आवाज़

नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का उद्घाटन

error: