बिहार

फुलवारी थाना के पास मुख्य सड़क किनारे गिरी दीवार, दीवार में दबने से मजदूर मरा!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): फुलवारीशरीफ थाना से चंद कदम दूर चुनौतीकुआँ के पास रेडिएंट स्कूल की दीवार गिरने से उसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान गौनपुरा गांव के ४५ वर्षीय मजदूर योगी गोस्वामी के रूप में हुई.इस दर्दनाक हादसे में मजदूर के दबने का पूरा विडियो सामने वाले एक मेडिकल हॉल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि चुनौती कुआँ ईसापुर रोड में मास्टर इंद्रजीत सिंह के रेडिएंट स्कूल परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था । इसी क्रम में उन्होंने बालू मंगवाया था।अहले सुबह सुबह जब ट्रैक्टर बालू लेकर आया और अनलोड करने लगा तब ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक झटके के साथ गेट और दीवार से जा टकराया. ट्रैक्टर के टकराते ही दीवार मजदूर के शरीर पर जा गिरा.मजदूर वहां बालू उठवाने की मजदूरी की आस में वहाँ पहुंचा था। हादसे के बाद आनन-फानन में लोग घायल मजदूर को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेज दिया जहाँ इलाज के लिए ले जाने के दौरान मजदूर योगी की मौत हो गई.मृतक मजदूर के घर परिवार में घटना की जानकारी मिलते ही परिजन चीत्कार उठे। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही पोस्टमार्टम न कराया और शव को अंत्येष्टि के लिए लेकर चले गए। वही घटना के बाद डरे सहमे दुसरे मजदूरों ने कुछ नही बताया । इस मामले को लेकर फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी रफीकुर रहमान ने बताया कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की लिखित आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुई है. किसी तरह के कार्यवाही करने में असमर्थ है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

बरबीघा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 हजार जुर्माना वसूला

error: